
महेसपुर, ९ कार्तिक । नवलपरासी पाल्हीनन्दन 2 भक्सीपुर स्थित गोरखनाथ ट्रस्ट की गन्ने की खेत मे आग लगने के कारण करीब डेढ़ एकड़ की खेती झुलस कर नष्ट हो गई।
शुक्रवार की दोपहर बगल की धान की कटी खेती में पुआल नष्ट करने के बावत लगाई गई आग से यह हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक भारतीय क्षेत्र गोरखपुर में स्थित गुरु गोरक्षनाथ मन्दिर की प्रतीकात्मक मन्दिर नवलपरासी के सीमाई गांव गोपालपुर में स्थित है।
जिसमे गोरखनाथ मन्दिर ट्रस्ट के नाम अचल संपत्ति भी है। जिसके कुछ हिस्से में गन्ना की खेती लगाई गई है। जिसकी देखरेख रामसूरत किया करते है। शुक्रवार की दोपहर नवलपरासी पाल्हीनन्दन 2 भक्सीपुर स्थित गन्ने की खेती में अचानक आग लग गई।
जिसमें करीब डेढ़ एकड़ गन्ना पूरी तरह से झुलस नष्ट हो गया। उक्त गन्ना की खेती के बगल में धान की खेती की गई थी। धान की कटाई के बाद पुआल को नष्ट किये जाने के क्रम में आग फैल गन्ने की खेत की तरफ चली गयी। जिसके कारण यह हादसा हुआ।